data-rsssl=1>

ऑनलाइन गैंबलिंग संबंधी कानून और अधिकार क्षेत्र

यद्यपि इंटरनेट पर पूरी दुनिया से दर्शक मौजूद होते हैं, और ऐसा कोई क़ानूनी स्त्रोत नहीं है जिसमें पूरी दुनिया के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग की वैधता शामिल हो। इसके बजाय अधिकांश देशों के अपने स्थानीय कानून होते हैं जो प्रासंगिक कानूनी और नियामक मुद्दों से निपटते हैं। ये कानून एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में व्यापक रूप से भिन्न हो सकते हैं जिसका अर्थ है कि क्या वैध है और क्या नहीं है, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं। चीजों को और भी जटिल बनाने के लिए कई क्षेत्र अपने कानून में नियमित परिवर्तन करते रहते हैं।

play-casino-games-now.com पर हम इस उद्योग के सभी कानूनी और नियामक घटनाक्रमों से हर पल परिचित रहते हैं और हमारी साइट के इस अनुभाग में हम दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) संबंधी कानूनों के बारे में वर्तमान जानकारी प्रदान करते हैं। हम उन सभी प्रमुख ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्रों और लाइसेंसिंग प्राधिकरणों के संबंध में भी विवरण प्रदान करते हैं जो ऑनलाइन गैंबलिंग उद्योग को नियंत्रित करते हैं। यदि आप इंटरनेट पर बेटिंग या गैंबलिंग का आनंद लेते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जानना आवश्यक है।

इस पृष्ठ पर आगे इस अनुभाग में सारी जानकारी का अवलोकन शामिल किया गया है। यदि ऐसी कोई विशेष जानकारी है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं तो दायीं तरफ दिए गए लिंक का उपयोग करके आप सीधे उन पर जा सकते हैं। हालाँकि वहां जाने से पहले हमें कुछ प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए।

ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्र/लाइसेंससिंग अधिकार क्षेत्र क्या है?

दुनिया में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनके पास विशिष्ट कानून है जो उन्हें उन कंपनियों को लाइसेंस देने और विनियमित करने की अनुमति प्रदान करते हैं जो ऑनलाइन गैंबलिंग साइटें संचालित करती हैं या गैंबलिंग उद्योग संबंधी सेवाएं प्रदान करती हैं (जैसे गेमिंग सॉफ्टवेयर की आपूर्ति)। इन क्षेत्रों को ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्र या लाइसेसिंग अधिकार क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इन अधिकार क्षेत्रों में अक्सर एक संगठन होता है जो लाइसेंस जारी करने और लाइसेंसधारियों को विनियमित करने के लिए उत्तरदायी होता है। इन संगठनों को आम तौर पर लाइसेंसिंग प्राधिकरणों के रूप में जाना जाता है।

कानूनी रूप से ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग साइट के पास उचित लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा जारी बेटिंग (सट्टेबाजी) या गेमिंग लाइसेंस होना चाहिए। वह अधिकार क्षेत्र जहाँ कोई वेबसाइट लाइसेंस प्राप्त करना चाहती है वहां उस साइट को कम-से-कम अपने परिचालन कायों के हिस्से को स्थापित करना होगा जिसका मतलब है कि कई गैंबलिंग साइटें लगभग पूरी तरह से कानून और विनियामक प्रथाओं के आधार पर अपना स्थान चुनती हैं जिनका पालन करना उनके लिए आवश्यक होता है।

ऑनलाइन गैंबलिंग कानून और विनियमन आपको कैसे प्रभावित करता है?

अधिकांश ऑनलाइन गैंबलिंग संबंधी कानून उन कंपनियों से संबंधित है जो इंटरनेट पर बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग सेवाएं प्रदान करती हैं और किसी देश की सरकार के लिए यह बहुत ही असाधारण सी बात है कि वह अपने निवासियों के लिए ऐसी सेवाओं का उपयोग करने हेतु इसे स्पष्ट रूप से अवैध बना सके। इसका मतलब है कि हम सलाह देते हैं कि आप जहाँ रहते हैं वहां के प्रासंगिक कानूनों से स्वयं को परिचित करवाएं क्योंकि आप अनजाने में कानून तोड़ना नहीं चाहेंगे।

हम यह भी सुझाव देते हैं कि आप विभिन्न अधिकार क्षेत्रों के भीतर विनियामक प्रथाओ के बारे में जाने। कुछ अधिकार क्षेत्र बहुत ही सख्त होते हैं जबकि अन्य अधिक सख्ती नहीं बरतते हैं। इसका मतलब यह है कि सभी संचालक विनियमन के समान मानकों के अध्यधीन नहीं होते हैं, और किसी साइट का उपयोग करने का चयन करते समय आपको इनके बारे में अवगत होना चाहिए। अधिक सख्त अधिकार क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त साइटों का उपयोग करने से लाभ हो सकता है।

 

अनुशंसित पाठ

निम्न लेख वास्तव में ऑनलाइन गैंबलिंग साइटों को कैसे विनियमित किया जाता है इस बारे में गहराई से जानकारी प्रदान करता है। यह लेख लाइसेंसिंग प्राधिकरणों की भूमिका तथा उन मानदंडों के बारे में जानकारी प्रदान करता है जिन्हें आमतौर पर गैंबलिंग साइट के संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने वाले इच्छुक व्यक्तियों या कंपनियों द्वारा पूरा किया जाना आवश्यक होता है। यह उन विभिन्न दिशानिर्देशों पर भी नज़र डालता है जिनकी आमतौर पर लाइसेंस प्राप्त साइटों द्वारा पालना करने की अपेक्षा की जाती है।

ऑनलाइन गैंबलिंग संबंधी कानून और अधिकार क्षेत्र


अमेरिका

अमेरिका से ऑनलाइन गैंबलिंग की वैधता को निश्चित रूप से अस्पष्ट कहा जा सकता है। कई साइटों ने बिना किसी समस्या के कई वर्षों तक अमेरिकी निवासियों को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हालांकि, इस बात पर तर्क-वितर्क था कि इंटरनेट पर दांव लगाने और गेमिंग के लिए वर्ष 1971 के वायर एक्ट (अधिनियम) को लागू किया गया था या नहीं। इस अधिनियम की स्थापना अंतरराज्यीय टेलीफोन बेटिंग (सट्टेबाजी) को अवैध बनाने के लिए की गई थी, चूँकि वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार करने के कई साल बाद इसे पारित किया गया था, इसलिए ऑनलाइन गैंबलिंग के लिए यह स्पष्ट रूप से कोई विशिष्ट संदर्भ नहीं बना।

वर्ष 2006 में Unlawful Internet Gambling Enforcement Act (गैरकानूनी इंटरनेट गैंबलिंग प्रवर्तन अधिनियम) (UIGEA) पारित किया गया था जिसने कुछ हद तक चीजों को बदल दिया। इसने विशेष रूप से ऑनलाइन गैंबलिंग को अवैध नहीं बनाया लेकिन इसने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए अमेरिकी निवासियों और जुआ साइटों के बीच लेनदेन को संसाधित करना अवैध बना दिया। कई साइटों ने इसे एक स्पष्ट संकेत के रूप में लिया कि अमेरिकी सरकार ने ऑनलाइन गैंबलिंग को गैरकानूनी माना और परिणामस्वरूप अमेरिकी ग्राहकों को लेना बंद कर दिया।

हालांकि कई अन्य संचालकों ने अमेरिकी ग्राहकों का स्वागत करना जारी रखा। उनका तर्क था कि यदि वे एक ऐसे अधिकार क्षेत्र में स्थापित थे और उन्हें लाइसेंस प्राप्त था जहां ऑनलाइन गैंबलिंग वैध थी तो वे किसी भी कानून को नहीं तोड़ रहे थे। कुछ अमेरिकियों ने बेटिंग (सट्टेबाजी) या इंटरनेट पर खेलने का जोखिम नहीं उठाया, लेकिन कई लोगों ने ऐसा करना जारी रखा। आम सहमति थी और अभी भी है कि गैंबलिंग साइट का उपयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से कार्य नहीं कर रहा है।

हाल के वर्षों में कानूनी परिदृश्य फिर से बदल गया है। कई राज्यों ने कानून पेश किया है जो खुलेआम ऑनलाइन गैंबलिंग को वैध बनाता है और कुछ राज्यों ने यह इच्छा जाहिर करते हुए इच्छुक संचालकों को गेमिंग और बेटिंग लाइसेंस भी जारी किए कि वे उनके राज्यों के भीतर अपनी सेवाएं प्रदान करें। कई अन्य राज्यों ने ऐसा करने की योजना की घोषणा की है जबकि अन्य इस मुद्दे पर निरंतर बहस कर रहे हैं।

AL AK AZ AR CA CO CT DE FL GA HI ID IL IN IA KS KY LA ME MD MA MI MN MS MO MT NE NV NH NJ NM NY NC ND OH OK OR PA RI SC SD TN TX UT VT VA WA WV WI WY DC

कनाडा

कनाडा में ऑनलाइन गैंबलिंग से संबंधित कानून उतने स्पष्ट नहीं हैं जितना वे हो सकते हैं। ऐसा कानून मौजूद है जो किसी भी कंपनी के लिए बिना सरकारी लाइसेंस के कनाडा के नागरिकों को बेटिंग और गेमिंग सेवाएं प्रदान करना अवैध बनाता है लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है जो कनाडा के लोगों के लिए विदेशी गैंबलिंग साइटों का उपयोग करना अवैध बनाता हो।

चीजों को थोड़ा और जटिल बनाने के लिए कनाडा के भीतर अलग-अलग प्रांत अपने क्षेत्रों में गैंबलिंग को नियमित करने में सक्षम हैं। कुछ स्थानीय सरकारें वास्तव में अपने ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग आउटलेट संचालित करती हैं।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम में ऑनलाइन गैंबलिंग पूरी तरह से वैध है और यह बहुत अच्छी तरह विनियमित है। क्षेत्र के भीतर और बाहर संचालित साइटें ब्रिटेन के निवासियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर सकती हैं बशर्ते उन्हें सीधे गैंबलिंग आयोग द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाए। यह नवीनतम प्रावधान वर्ष 2014 में पेश किया गया था। इससे पहले कुछ श्वेत-सूचीबद्ध अधिकार क्षेत्रों में लाइसेंस प्राप्त कोई भी साइट यूके के ग्राहकों को स्वीकार कर सकती थी।

यूके के स्पष्ट कानून और मजबूत विनियमन इस क्षेत्र को संचालकों के लिए एक आकर्षक बाजार बनाता है; केवल एक ही नकारात्मक पहलू है कि उनकी कर दरें उच्च हैं।

यूरोप

यूरोप कई अलग-अलग देशों से मिलकर बना है और ये देश व्यक्तिगत रूप से अपने कानून के लिए उत्तरदायी हैं। यूरोपीय संघ के सदस्य कुछ हद तक यूरोपीय आयोग द्वारा शासित हैं जिससे उन पर प्रभाव पड़ता है कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। हालांकि वे आम तौर पर अपनी मर्जी ने कानूनों को पारित करने के लिए स्वतंत्र होते हैं।

यूरोप में ऐसे ऑनलाइन गैंबलिंग कानून एक देश से दूसरे देश में भिन्न होते हैं। गैंबलिंग उद्योग कुछ देशों में अच्छी तरह से विनियमित है और कुछ में नहीं। यूरोपीय गैंबलिंग कानूनों के लिए हमारी गाइड में निम्नलिखित देशों के कानून की जानकारी शामिल है:

  • इटली
  • फ्रंस

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड

ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन गैंबलिंग से संबंधित कानून मुख्य रूप से 2001 के Interactive Gambling Act (इंटरेक्टिव गैंबलिंग अधिनियम) (IGA) द्वारा कवर किए जाते हैं। यह अधिनियम ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों द्वारा ऑस्ट्रेलियाई निवासियों को कुछ गैंबलिंग सेवाएं प्रदान करना अवैध बनाता है; केवल खेल सट्टेबाजी (स्पोर्ट्स बेटिंग) और लॉटरी खेलों की अनुमति है। विनियमन केंद्र सरकार और स्थानीय सरकारों दोनों द्वारा किया जाता है। ऐसा कोई कानून नहीं है जो विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई निवासियों को विदेशी गैंबलिंग साइटों का उपयोग करने से रोकता हो।

न्यूजीलैंड में ऑनलाइन गैंबलिंग संबंधी कानून आश्चर्यजनक ढंग से सरल है। वर्ष 2003 का गैंबलिंग एक्ट (अधिनियम) स्पष्ट रूप से बताता है कि क्या वैध है और क्या नहीं। ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग के अधिकांश रूप निषिद्ध हैं लेकिन यह केवल इस क्षेत्र में स्थित कंपनियों पर लागू होता है। ऊपर वर्णित अधिनियम स्पष्ट रूप से न्यूजीलैंड निवासियों के लिए विदेशों में स्थित साइटों का उपयोग करना वैध बनाता है।

एशिया

यूरोप की तरह ही एशिया के देश अपने स्वयं के गैंबलिंग संबंधी कानून को पारित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं। पूरे महाद्वीप में कोई समान दृष्टिकोण नहीं है और कानून एक देश से दूसरे देश में काफी भिन्न हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में भूमि-आधारित (वास्तविक) गैंबलिंग के सभी प्रकार पूरी तरह से वैध होते हैं जबकि अन्य क्षेत्रों वे सभी अवैध हो सकते हैं। ऐसे कुछ देश भी हैं जो केवल विशिष्ट प्रकार के भूमि-आधारित जुओ की अनुमति देते हैं।

ऑनलाइन गैंबलिंग संबंधी कानूनों के मामले में भी उतनी ही असंगतता है। वैसे तो व्यक्तिगत रूप से कई देशों को शामिल करते हुए हमने एशियाई गैंबलिंग संबंधी कानूनों के लिए हमारी गाइड में कई पृष्ठों को शामिल किया है।

दक्षिणी अमेरिका

ज्यादातर दक्षिण अमेरिकी देशों में गैंबलिंग (जुआ) वैध है हालांकि इसके सभी प्रकार वैध नहीं हैं। उदाहरण के लिए ब्राज़ील में केवल घुड दौड़ और लॉटरी ही वैध हैं। दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में विदेशी वेबसाइटों पर ऑनलाइन गैंबलिंग की भी अनुमति दी जाती है और कुछ देशों में गैंबलिंग उद्योग के लिए इनकी अपनी नियामक प्रणाली होती है।

दक्षिण अमेरिकी गैंबलिंग संबंधी कानूनों के लिए हमारी गाइड में इस महाद्वीप के अन्य देशों में मौजूद कानून पर अधिक जानकारी शामिल है।

अफ्रीका

पूरे अफ्रीका में गैंबलिंग (जुए) के विभिन्न प्रकार वैध हैं। कई अफ्रीकी देश कई भूमि-आधारित कैसीनो का केंद्र हैं और दक्षिण अफ्रीका विशेष रूप से उन पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गन्तव्य है जो अपने पसंदीदा कैसीनो खेल एक अलग माहौल में खेलना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका उन कुछ अफ्रीकी देशों में से एक है जिन्होंने ऑनलाइन गैंबलिंग के संबंध में कानून पारित किया है।

अफ्रीकी गैंबलिंग संबंधी कानूनों के लिए हमारी गाइड में हमने मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका पर ध्यान केंद्रित किया है, लेकिन हमने अन्य देशों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की है।

ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्र और लाइसेंसिंग प्राधिकरण


अल्डर्ने

अल्डर्ने सबसे सम्मानित ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्रों में से एक है। यहां का लाइसेंसिंग प्राधिकरण Alderney Gaming Control Commission (अल्डर्ने गेमिंग कंट्रोल कमीशन) (AGCC) है और उनके लाइसेंसधारकों के लिए उनके नियम और विनियम बहुत सख्त हैं। सबसे अच्छी समग्र साइटों का एक बड़ा हिस्सा AGCC द्वारा लाइसेंस प्राप्त है जो आमतौर पर गारंटी देता है कि वे एक प्रतिष्ठित संचालन हैं।

एंटीगुआ और बारबूडा

ऑफशोर बैंकिंग के लिए दुनिया का एक लोकप्रिय हिस्सा एंटीगुआ और बारबूडा अपने आप को ऑनलाइन गैंबलिंग अधिकार क्षेत्र के रूप में स्थापित करने वाले पहले अधिकार क्षेत्रों में से एक था। Antigua Directorate of Offshore Gambling (एंटीगुआ ऑफशोर गैंबलिंग निदेशालय) ने वर्ष 1994 में गेमिंग और बेटिंग (सट्टेबाजी) वाली कंपनियों को लाइसेंस जारी करना शुरू किया और एक समय में उनके पास गैंबलिंग उद्योग में किसी भी अन्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण की तुलना में अधिक लाइसेंसधारी थे।

बेलीज

बेलीज गैंबलिंग उद्योग का एक और शुरुआती प्रस्तावक था। बेलीज ने लाइसेंस जारी करने के लिए विधायी ढांचा स्थापित करने के लिए वर्ष 1996 में कम्प्यूटर वेजरिंग लाइसेंस एक्ट (अधिनियम) पेश किया और लाइसेंसधारकों को मंजूरी देने और विनियमित करने के लिए Belize Computer Wagering License Board (बेलीज कंप्यूटर वेजरिंग लाइसेंस बोर्ड) की स्थापना की। प्रासंगिक शुल्कों में उल्लेखनीय कमी सहित पिछले कुछ वर्षों में लाइसेंसिंग आवश्यकताओं में परिवर्तन किए गए हैं।

कोस्टा रिका

कोस्टा रिका ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) उद्योग में कई कंपनियों का केंद्र है। इस तथ्य के बावजूद वास्तव में इससे संबंधित कोई ज्यादा कानून नहीं हैं। कंपनियों को कोस्टा रिका के भीतर से संचालन करने के लिए कानूनी रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा लेकिन विशिष्ट बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। उन्हें केवल एक सामान्य लाइसेंस की आवश्यकता है जिसे प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान है। कुल मिलाकर यहां विनियमन की विशेष कमी है।

कुराकाओ

यह पहले नीदरलैंड एंटील्स कुराकाओ का हिस्सा था लेकिन अब एक स्वतंत्र देश है। ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) इसके मुख्य उद्योगों में से एक है और इसने वर्ष 1996 में बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग के लिए कंपनियों को लाइसेंस देना शुरू किया। तभी कुराकाओ ई -गेमिंग लाइसेंसिंग प्राधिकरण का गठन किया गया था। अपने प्रकार के सबसे पुराने संगठनों में से एक यह प्राधिकरण गैंबलिंग के सभी रूपों को कवर करने वाले योग्य संचालकों के लिए एक मास्टर लाइसेंस जारी करता है।

सायप्रस

साइप्रस में ऑनलाइन गेमिंग लाइसेंस वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए जाते हैं। वर्ष 2012 से इस अधिकार क्षेत्र में लाइसेंस प्राप्त अधिकांश कंपनियां विशेष रूप से बिंगो प्रदाता हैं। तब कानून बदल दिए गए थे ताकि जुए के केवल निश्चित संभावनाओं वाले स्पोर्ट्स बेटिंग (खेल सट्टेबाजी) और लॉटरी-संबंधी खेल प्रकारों की अनुमति दी जा सके।

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर ने अग्रणी ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) अधिकार क्षेत्र में से एक के रूप में प्रतिष्ठा विकसित की है। इसने वर्ष 1998 में बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग लाइसेंस जारी करना शुरू किया और उसके बाद से कई प्रमुख उद्योग ब्रांडों ने इस क्षेत्र को अपने परिचालनों का आधार चुना है। सख्त नियम सुनिश्चित करते हैं कि जिब्राल्टर से प्राप्त लाइसेंस का सम्मान किया जाता है।

आइल ऑफ मैन

आइल ऑफ मैन ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग कंपनियों के लिए एक अच्छी तरह से स्थापित लाइसेंसिंग अधिकार क्षेत्र है। लाइसेंस Gambling Supervision Commission (जुआ पर्यवेक्षण आयोग) द्वारा जारी किए जाते हैं और लाइसेंस प्राप्त होने वाली कंपनी के लिए आवश्यकताएं बहुत सख्त होती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लाइसेंसधारी सभी प्रासंगिक कानूनों का अनुपालन करते हैं, मौजूद नियामक ढांचा इन लाइसेंसधारियों की गौर से निगरानी करने की अनुमति देता है।

कानावाक

कानावाक कनाडा में एक भारतीय रिजर्व है। यह स्थापित होने वाले पहले ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) अधिकार क्षेत्र में से एक था और यह कई प्रसिद्ध संचालकों का केंद्र है। Kahnawake Gaming Commission (कानावाक गेमिंग कमीशन) का गठन वर्ष 1998 में हुआ था और इसने अगले वर्ष बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग कंपनियों को लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। यह जुए के सभी प्रकारों को नियंत्रित करता है और दुनिया भर के कई अन्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम करता है।

माल्टा

माल्टा यूरोपीय संघ के भीतर सबसे बड़े ऑनलाइन गैंबलिंग (जुआ) अधिकार क्षेत्रों में से एक है जिसने कैप्टिव आधारित बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग से निपटने के लिए कानून शुरू करने के लिए जल्दी ही कार्य किया है। Lotteries & Gaming Authority (लॉटरी और गेमिंग प्राधिकरण) (LGA) माल्टा में सभी विनियमन और लाइसेंसिंग के लिए ज़िम्मेदार है और यह स्वीकृति से पहले सभी संभावित लाइसेंसों की जांच करता है।

पनामा

पनामा में ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाजी) और गेमिंग कंपनियों की लाइसेंसिंग को नियंत्रित करने के लिए कानून को वर्ष 2002 में ऑनलाइन गेमिंग एक्ट (अधिनियम) के रूप में पेश किया गया था। विनियमन को Panama Gaming Control Board (पनामा गेमिंग नियंत्रण बोर्ड) द्वारा नियंत्रित किया जाता है और जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कि लाइसेंसधारी स्वीकार्य मानकों पर काम करते हैं, लाइसेंसधारियों की निगरानी करना भी शामिल है।